बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

बढ़ती हुई आत्महत्या समाज में व्याप्त कुंठा

समाज के हर वर्ग में बढ़ती हुई आत्महत्या बताती हैं कि  मानसिक रूप से दुर्बलता क्या होती हैं। आखिर क्यों निराशा के अंधेरे इतने घनघोर हो जाते हैं कि जीवन समाप्त कर चुनोतियों के आगे हथियार डाल दिए जाते हैं। क्या वर्तमान की चकाचौन्ध में स्वयं को ठगा महसूस कर लेना या अपेक्षाओं के बोझ से घबराकर मुक्त होने की चाहत मौत की ओर आकर्षित करती हैं। उम्र का हर पड़ाव बड़ी जवावदेही की ओर इशारा करता हैं पर उम्र के  कितनी परिपक्व दौर में कितनी अपेक्षाएं पाली गई हैं या कितना मानसिक लोड वहन करने की स्थिति हैं यह आंकलन बेहद जरूरी हैं।

अमूनन बच्चों से किताबी ज्ञान,होमवर्क से इतर रेंक को अभिभावकों के द्वारा तरहीज देना,युवाओं पर बहुत अच्छे कॉलेज में दाखिला और जॉब स्टेटस को तवज्जों देना। यह सब जानते हुए की हर हुनर में अच्छा भविष्य देने की क्षमता हैं एवं हर तरह की योग्यता के लिहाज से फील्ड चुनने अभिभावक भी महत्वपुर्ण किरदार हैं। इसके अलावा अच्छे ओदे को क्षमता की दहलीज को लांघकर प्रदर्शित करने की चाह भी मानवीय जीवन को उलझन देने काफी हैं। इन सबसे अलग बात जो महसूस करने की जरूरत हैं हम स्वयं असंतुष्ट रहते हुए दूसरों को वह झूठ परोस देते हैं जो सच के इर्द गिर्द भी नही ठहरता। इसका आंकलन आत्मबोध से समझा जा सकता हैं। हमारे द्वारा दिखावा असल में स्वयं को संतुष्ट कर ही नही सकता चूँकि यही नकलीपन हमारी असल कुंठा का जन्मदाता हैं।

आत्महत्या जेंसे लाचार,असहाय,निराश,कुंठित,जीवन से थके हुए कदम के पीछे साहस केंसे जन्म ले यह विचारनीय हैं। जिसके लिए जरूरी हैं हम स्वयं के द्वारा निर्मित नकलीपन के चक्रव्यूह को तोड़े। यह तब संभव हैं जब हम व्यक्तित्व के ठोस निर्माण को तरहीज दे।

हम आज के दौर में उस चकाचोंध की चपेट में हैं जिसे समझने का न साहस हैं न स्वीकार करने योग्य मानसिकता। हर पहलू  को  दूर एवं पास की असल नजर से देखने की जरूरत हैं चूँकि दूर से कमियां कम नजर आती हैं। ठीक वैसे ही जेंसे लिवाज से व्यक्तित्व की पहचान करना आज के दौर में बेहद कठिन होता जा रहा हैं।

योगेश शर्मा,बनखेड़ी

4 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही सारगर्भित युवाओ का पथ प्रदर्शन साथ ही समाज व्यक्ति परिवार को एक राह दिखाने बाला लेख,बहुत बहुत बधाई,,,,मनु

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं