गुरुवार, 29 जून 2017

सांसदजी अब आप ही अगुवाई करें ट्रेन स्टॉपेज के लिए।

प्रति,
      सांसद महोदय
    होशंगाबाद- नरसिंहपुर
      संसदीय क्षेत्र

विषय - ट्रेन स्टॉपेज की मांग का प्रतिनिधित्व करने वावत।

          महोदयजी बनखेड़ी bkh में रात्रीकालीन ट्रेन स्टॉपेज की मांग निरंतर की जा रही हैं पर रेल प्रशासन द्वारा इस मांग को तरहीज नही मिली न ही कारण ज्ञात हो सका की हमें रात्रीकालीन ट्रेन क्यों नही दी जा सकती। महोदय जी आप इस क्षेत्र के सक्षम जनप्रतिनिधि हैं जनवेदना से वाकिफ भी हैं कि बगैर कोई उग्र प्रदर्शन शांतिपूर्ण मांग बीते 2 वर्षों से की जा रही हैं। अगर रेल प्रशासन ध्यान नही देता है तब आपकी जवावदेही बनती हैं कि आप ही बनखेड़ी क्षेत्र की मांग का प्रतिनिधित्व करें। इस आशय से हमारी मांग की अगुवाई आम जनता के साथ प्रथम पंक्ति में खड़े होकर आप करेंगे। ऐसी आशा और अनुरोध हैं।

हम क्षेत्र के आशावादी लोगों का धैर्य अब जवाव दे रहा हैं चूँकि उग्रता दिखाना हमारे क्षेत्र का आचरण नही हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में सदैव सहयोग करने वाले क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने वाली रात्रीकालीन ट्रेन के अतिआवश्यक स्टापेज से वंचित किया जा रहा हैं।  चूँकि हमें इस बात का भी अफ़सोस हैं कि उग्रता,अभद्रता,शासकीय संपत्ति को नुकसान करने वाले  लोगों की आवाज ही सरकार और जनप्रतिनिधि सुनपाते हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन हैं कि हमारे बीच जमीनी नेतृत्व कर हमारी मांग को आप निर्णायक बनाने अनुमति प्रदान करें। उचित विनय प्रस्तुत हैं।

                                                          प्रार्थी

                                          योगेश शर्मा,बनखेड़ी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें